Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83,534

 

चीन में मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के तीन नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 83,534 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य आयोग ने बुधवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि तीनों घरेलू मामले बीजिंग के है। आयोग के अनुसार मंगलवार को इस संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई।

मंगलवार को 10 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। कल तक देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 83534 पहुंच गई जिनमें से 421 मरीजों का इलाज चल रहा है और सात की हालत गंभीर है। आयोग ने कहा अब तक कुल 78,479 बीमारी से ठीक हो चुके है और इससे अब तक 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढें   नेकपा एमाले सम्बद्ध विद्यार्थी संगठन अनेरास्ववियू ने किया प्रदर्शन

आयोग के अनुसार मंगलवार तक चीन में बाहर से आये मामलों की संख्या 1,918 थी। इनमें से 1,839 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई तथा 79 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती है। बाहर से आये मामलों में कोई मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शंघाई में मंगलवार को बाहर से आये दो संदिग्ध मामले सामने आये है। अब संदिग्ध मामलों की संख्या आठ हो गई है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से

आयोग के अनुसार मरीजों के करीबी संपर्क में आये 6479 लोगों को चिकित्सा निगरानी के बाद 703 लोगों को मंगलवार छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि देश में बाहर से आये नये मामलों में से तीन बिना लक्षण वाले हैं। उन्होंने कहा कि 100 बिना लक्षण वाले मामलों में 63 बाहर से आये लोगों के है। उन्हें चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *