Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज के घण्टाघर पर नागरिकता विधेयक के विरोध में प्रर्दशन

 

रेयाज आलम, बीरगंज । जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के भातृ संगठन, राष्ट्रिय विधार्थी संघ के ठाकुर राम बहुमुखी क्याम्पस ईकाइ कमिटी ने आज बीरगंज के घण्टाघर पर नागरिकता विधेयक के विरोध में हाथ मे प्लेकार्ड लेकर प्रर्दशन किया। उक्त विरोध कार्यक्रम में विधार्थी नेता अंकित मिश्रा, राजु गुप्ता, शिवहरि तिवारी, कृष्णा साह, महसिन राजा, अब्दुल हवारी, फिरोज अंसारी, अमन अंसारी, शहजाद, रंजन गुप्ता, प्रतीक पटेल, साजन केसरी, सोनु सिंह, शशी पांडे, आजाद हुसेन, निरज साह, राजकुमार सिंह, राजु श्रीवास्तव, म. सज्जाद समेत अन्य विद्यार्थि नेताओ की उपस्थिति रही। बिकाश मेहता के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता राष्ट्रिय विधार्थी संघ के जिल्ला उपाध्यक्ष विक्की राज पटेल ने मन्तव्य के क्रम में ओली सरकार को चेतावनी देते हुए नागरिकता विधेयक के खिलाफ सम्पूर्ण विद्यार्थियों को सड़क पर उतरने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सहजीकरण ठा.रा.ब. ईकाइ सचिव सगिर अली ने किया।

यह भी पढें   नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ में नई कार्यसमिति का चयन... अंजन श्रेष्ठ अध्यक्ष

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *