Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांगला देश में तीन सौ साल पुराने काली मंदिर का भारत के सहयोग से होगा पुनर्निर्माण

 

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास और आईसीटी डिवीजन के राज्य मंत्री जुनैद अहमद ने सोमवार को उत्तरी बांग्लादेश के नटोर जिले में 300 साल पुराने काली मंदिर के पुनर्निर्माण का उद्घाटन किया।

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय उच्चायुक्त रीवा दास और राज्य मंत्री जुनैद ने सोमवार को नटौर में श्री श्री जय काली माता मंदिर के पुनर्निर्माण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद शफीकुल इस्लाम और महापौर उमा चौधरी जॉली मौजूद थे।
300 साल पुराने मंदिर का पुनर्निर्माण भारत सरकार द्वारा कराया जा रहा है। एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये गांगुली ने कहा कि वे बांग्लादेश के सबसे पुराने मंदिरों में से एक के पुनर्निर्माण करवाने के कदम का समर्थन करती हैं। यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश के अनुसार, लालबाजार में स्थित श्री श्री जय काली माता मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए एक ज्ञापन (एमओयू) पर 23 अक्तूबर, 2016 को हस्ताक्षर किए गए थे।

यह भी पढें   जनता समाजवादी पार्टी नेपाल द्वारा २७९ सदस्यीय केन्द्रीय समिति का गठन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com