Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा विवाद पर चार अगस्त को होने वाली बैठक पर नजर

 

नेपाल-भारत सीमा विवाद सुलझाने को लेकर अधिकारियों की निगाह अब चार अगस्त को टनकपुर-बनबसा में प्रस्तावित बैठक पर टिकी हुई हैं। उस बैठक में नो मैंस लैंड से अतिक्रमण हटाने और पिलर संख्या 811 के  सीमांकन पर भी मंथन होगा।

टनकपुर से लगी भारत-नेपाल सीमा पर नो मैंस लैंड पर करीब एक पखवाड़ा पूर्व  नेपाली नागरिकों ने तारबाड़ और पौधरोपण शुरू कर दिया था। मामला सामने आते ही भारत ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया था। उसी दौरान एसएसबी के कमांडेंट और नेपाल एपीएफ के अधिकारियों ने मौका मुआयाना भी किया था। भारत ने कहा है कि नेपाल के अधिकारियों ने दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था। मगर अब तक अतिक्रमण नहीं हट पाया है।

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश सरकार से कांग्रेस के मंत्रियों ने दिया सामूहिक रुप से इस्तीफा

भारतीय मीडिया के अनुसार यह कहा जा रहा है कि खुफिया जांच में सामने आ रहा है कि कंचनपुर महापालिका, ब्रह्मदेव वन विकास समिति को आगे रखकर सीधे तौर पर अतिक्रमण की अगुवाई कर रही है। महापालिका की ओर से इसके लिए बाकायदा 49 लाख का बजट भी जारी करने का मामला खुफिया जांच में सामने आ रहा है। हालांकि स्थानीय अधिकारियों को उम्मीद है कि चार अगस्त को होने वाली बैठक में मामले का हल निकल जाएगा। उस बैठक में कंचनपुर और चम्पावत के आला अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *