Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लेबनान विस्फोट मामले में बेरूत बंदरगाह के 16 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया

 

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा है कि इस सप्ताह हुए विस्फोट के मामले के संबंध में बेरूत के बंदरगाह के 16 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।’नेशनल न्यूज एजेंसी ने सैन्य अदालत के न्यायाधीश के गवर्नमेंट कमिश्नर फदी अकीकी के हवाले से बृहस्पतिवार को कहा कि अभी तक 18 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। ये सभी बंदरगाह और सीमा शुल्क अधिकारी और कर्मचारी हैं। अकीकी ने कहा कि मंगलवार को विस्फोट के तुरंत बाद जांच शुरू कर दी गई थी और सभी संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढें   चितवन में तीन महीने में 3,062 लोगों को वंशज के आधार पर मिली नागरिकता

बेरूत के पोत पर हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 100 से अधिक तथा घायलों का आंकड़ा 4000 से ज्यादा हो सकता है। लेबनान रेड क्रॉस सोसायटी ने बुधवार को यह आशंका जतायी । सोसायटी के महासचिव जॉर्ज केटानेह ने एलबीसीआई न्यूज चैनल से कहा, ‘हमारे पास चार हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने के आंकड़े हैं, जिनमें से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसके साथ ही घटना में मरने वाले लोगों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है। अब भी कुछ लोग धराशायी हुई इमारतों के मलबे में दबे हुए हैं।

यह भी पढें   मौसम के कारण होने वाली हवाई दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नेपाल में अलग विमानन मौसम निदेशालय बनेगा

उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी के पास लगातार लोगों के मरने, घायल होने तथा धराशायी हुई इमारतों के मलबे में दबे हुए लोगों के बारे में फोन आ रहे हैं। उन्होंने सरकार से घायलों को बेरूत के बाहर स्थित अस्पतालों में भेजने की अपील की है क्योंकि यहां के अस्पताल घायल लोगों से भरे पड़े हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com