Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के  पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत गंभीर

 

 

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भारत के  पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें सोमवार को दिल्ली के आर्मी आरआर अस्पताल (Army RR Hospital) में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी मस्तिष्क के थक्के के लिए आपातकालीन जीवन रक्षक सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

जानकारी के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सोमवार को सेना के रिसर्च और रेफरल (आर एंड आर) अस्पताल में मस्तिष्क की सर्जरी हुई। मस्तिष्क में बने खून के थक्के को हटाने के लिए यह सर्जरी की गई है।

यह भी पढें   बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवात 'अर्णव', नेपाल के कई प्रांतों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सर्जरी के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रणब मुखर्जी के अन्य सभी स्वास्थ्य मानक स्थिर हैं और सर्जरी सफल रही। डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है।

84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कल ट्वीट किया, ”अन्य कारणों से अस्पताल गया था, जहां पर कोविड-19 जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मैं अनुरोध करता हूं कि जो लोग गत एक हफ्ते में मेरे संपर्क में आए हैं, वे सेल्फ क्वारंटाइन में चले जाएं और अपनी कोविड-19 की जांच कराएं।

यह भी पढें   नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने शुरू किया दो महीने का ‘राष्ट्रीय जागरण अभियान’, संविधान और गणतंत्र की रक्षा पर जोर

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्ष 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कल मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी से बात कर उनके पिता की तबीयत के बारे में पूछा।

वहीं, कल भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरआर अस्पताल जाकर पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। वह अस्पताल में करीब 20 मिनट तक रहे। वहीं, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित पार्टी के कई साथियों ने भी मुखर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com