बिराटनगर में कोरोना से एक की मृत्यु, मृतक की संख्या 5 पहुचा

माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर में कोरोना संक्रमण से विधुत प्राधिकरण विराटनगर में तैनात इलेक्ट्रीशियन 57 वर्षीय पुरुष का मृत्यु हुई है। बिराटनगर वार्ड 3 निवासी उक्त पुरुष कोशी अस्पताल कोभीड 19 उपचार केंद्र में उपचरत थे। उपचार केंद्र का वरिष्ट फिजिशियन डा. दीपक सिंगदेल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सांस लेने में दिक्कत पर उन्हें भर्ती किया गया था जांच के बाद कोरोना पोजेटिव आने पर सोमवार को उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार चल रहा था। इसके साथ ही बिराटनगर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 हो गयी है। इससे पूर्व बिराटनगर वार्ड नं 9 में 2 और वार्ड 5 में 1 वार्ड 10 में 1 कई मृत्यु हो चुकी है। बिराटनगर में अबतक 355 लोग कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई हैं । बिराटनगर माहानगरपालिका जनस्वास्थ्य महाशाखा प्रमुख रमेश कार्की ने इसकी पुष्टि किया हैं ।

