Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौतहट में एक युवक की विभत्स हत्या

 

१६ अगस्त, रौतहट । रौतहट में एक युवक का गला काटकर हत्या की गई है । रौतहट जिला के मध्यभाग में गरुडा नगरपालिका ८ जिंगडिया का १७ वर्षीय युवक निरन्जन राम चमार का गला काटकर हत्या की गई है ।
ईलाका प्रहरी कार्यालय गरुडाका प्रमुख डिएसपी ज्ञानकुमार महतो ने बताया कि चमार का शव गला कटे हुए अवस्था में मिला है ।
महतो ने बताया कि आज रविवार सुबह ६ बजे स्थानीय द्वा दी गई खबर अनुसार जिंगडिया गांव से लगचग ३ सौ मिटर दूर खेत में चमार का शव बरामद हुआ ।
डिएसपी महतो ने बताया कि हत्या विभत्स प्रकार से की गई है । जबर्दस्ती गला काटा गया है क्योंकि कटे हुए स्थान को देखकर प्रतीत हो रहा है कि धारीदार हथियार से रगड रगड के काटा गया है ।
डिएसपी महतो ने बताया कि अभी घटनास्थल प्रहरी द्वारा सुरक्षित बनाया जा रहा है । अनुसन्धान के लिए कुत्ता को मंगाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com