Wed. Nov 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

ज़िम्मेदारी की भट्टी में : कल्याण सिंह शेखावत

 

ज़िम्मेदारी की भट्टी में

कंधों पर अपनों के सपने,
दिल में गहरे दर्द छिपाए,
निकला मर्द कमाने।

कभी मातु का पूत लाडला
और दास जोरू का।
संतानों का बैंक अनोखा,
खोटी अर्थ व्यवस्था।।
नेक इरादे, सोच सयानी,
सबकी आस सजाने।
निकला मर्द कमाने।

कष्ट और दुविधा के धन से,
रहती भरी तिजोरी।
पर मुखड़े पे खुशी नाचती,
दुख सुख करें चिरोरी।।
उम्मीदों पर खरा उतरता,
करता नहीं बहाने।
निकला मर्द कमाने।

यह भी पढें   मधेस प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्णप्रसाद यादव आज हासिल करेंगे विश्वास मत

मोम नहीं, लोहे का है दिल,
जो कि नियति झुठलाता।
करे दिखावा ठीक ठाक है,
अश्रु आंख कब आता।।
कड़क ज़ुबां की नेह नीति को,
परिजन कब पहचाने।
निकला मर्द कमाने।

औरों को उजियारे बांटे,
ओढ़े घुप्प अंधेरे।
हिस्से का आराम न मांगा,
खटता सांझ सवेरे।।
मर्यादा का ढोंग दिखाकर,
ठगते लोग सयाने।
निकला मर्द कमाने।

ज़िम्मेदारी की भट्टी में,
अपना जीवन झोंका।
आंखों पर ममता की पट्टी,
सबने समझा पोंगा।।
रहा ढूंढता एक गोद को,
सिर रखकर सो जाने।
निकला मर्द कमाने।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 16 नवंबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083
कल्याण सिंह शेखावत

@कल्याण सिंह शेखावत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com