Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्वीटर ने लिया बड़ा फैसला, अब नहीं कर सकते कापी पेस्ट

 

How To Find Hidden SEO Opportunities On Twitter

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक बड़ा फैसला लिया है जिससे तमाम पार्टी और संस्थाओं के लिए काम करने वाले आईटी सेल की मुसीबत बढ़ गई है। Twitter ने ऐसे ट्वीट को छिपाने (Hide) का फैसला लिया है जो कि कॉपी-पेस्ट होगा यानी यदि आप किसी के ट्वीट को कॉपी करके पेस्ट कर रहे हैं या फिर एक ही ट्वीट को कई लोग ट्वीट कर रहे हैं तो ऐसे ट्वीट लोगों की टाइमलाइन से हाइड कर दिए जाएंगे।

Twitter ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है और बकायदा इसे समझाया भी है। ट्विटर ने कहा है कि पिछले कुछ सालों में उसके प्लेटफॉर्म पर कॉपी-पेस्ट ‘copypasta’ वाले ट्वीट की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। एक ही ट्वीट को कई लोग कॉपी करके ट्वीट कर रहे हैं।
ऐसे में हमने ऐसे ट्वीट की विजिबलिटी को कम करने का फैसला किया है। ट्विटर ने अपनी नई पॉलिसी में copypasta ट्वीट को भी शामिल किया है। बता दें कि ऑनलाइन दुनिया में डुप्लिटकेट कंटेंट के लिए copypasta का इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढें   नेपाल में भारत-विरोधी राष्ट्रवाद की सतही समझ: इतिहास, पहचान और राजनीति के अनसुलझे सवाल

ट्वीटर ने इसे लेकर मोबाइल एप में एक फीचर भी जारी किया है जहां से आप अपने ट्वीट को कॉपी करने का विकल्प बंद कर सकते हैं। वहीं कंपनी ने हाल ही में ‘Retweet with quote’ फीचर भी जारी किया है।

कापी पेस्ट ट्वीट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा स्पैमिंग और किसी कैंपेन के लिए होता है। अक्सर आपने देखा होगा कि हजारों अकाउंट से एक ही जैसे ट्वीट किए जाते हैं। ये सब ट्रेंडिंग और किसी खास व्यक्ति या संस्था को निशाने पर लेने के लिए होता है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल राजनीतिक प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए होता है।

यह भी पढें   सप्तकोशी नदी में जेटबोट दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, एक

कापी पेस्ट ट्वीट का एक नुकसान यह भी है कि यदि किसी की ऑरिजनल कंटेंट भी उसका नहीं रह जाता है। लोग कॉपी करके अपने नाम के साथ ट्वीट कर देते हैं। ऐसे में असली कंटेंट क्रिएटर को कम और कॉपी-पेस्ट करने वाले को अधिक फायदा हो जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com