Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत चीन लद्दाख सीमा पर एक बारर फिर बढा तनाव

 

भारतीय समाचार के अनुसार 29-30 अगस्त की रात चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग सो क्षेत्र में गतिरोध वाले स्थल पर फिर घुसने की कोशिश की, मगर पहले से तैयार भारतीय जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया। मगर इस दौरान दोनों सेनाओं में किसी तरह की फिजिकल झड़प (हाथापाई) नहीं हुई।

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने यह खबर दी कि पैंगोंग सो क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई, मगर अब भारतीय सेना के सूत्र ने इसका खंडन किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इंडियन आर्मी के सूत्र के हवाले से कहा कि पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग सो क्षेत्र में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच फिजिकल झड़प नहीं हुई है।

यह भी पढें   युवाओं में नशे की रोकथाम के लिए सेलिब्रिटी और सार्वजनिक व्यक्तित्वों का नैतिक दायित्व

भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि भारतीय जवानों ने पैंगोंग सो क्षेत्र में 29 और 30 अगस्त की दरम्यानी रात यथास्थिति बदलने के चीन की पीएलए के ”उकसावे वाले सैन्य अभियान को विफल कर दिया। सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया कि चीन की ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ ने पूर्वी लद्दाख गतिरोध पर सैन्य और राजनयिक बातचीत के जरिये बनी पिछली आम सहमति का उल्लंघन किया और यथास्थिति को बदलने के लिए उकसावेपूर्ण सैन्य अभियान चलाया।

यह भी पढें   नारायणी नदी के पुल में फंसे राइनो क्रूज़ शिप को हटाने का अभियान फिर शुरू

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com