Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागलुङ जिला के ढोरपाटन नगरपालिका–९ में बाढ के कारण  १२ लोग लापता

 

काठमाडौं ।

बागलुङ जिला के ढोरपाटन नगरपालिका–९ में बाढ के कारण  १२ लोग लापता हो गए हैं ।

सुकुर्दुङ खोला में आए बाढ में कम से कम १० घर बह गए है् । सुकुर्दुङ खोला के बाढी से बोबाङ, सुर्कुदुङ और शेरावाङ गाउँ के घर बहने की बात स्थानीय ने बताई है ।

अरिवरल वर्षा के साथ ही बीती रात  १२ बजे आई बा९ में घर बहने से बारह लोग सम्पर्क विहीन हैं । यह जानकारी इलाका प्रहरी कार्यालय बुर्तिवाङ के प्रमुख प्रहरी निरीक्षक प्रकाशसिंह भण्डारी ने दी है ।

यह भी पढें   अमृत झा अभी भी ईरान के हिरासत में ,परराष्ट्र मंत्रालय ने माफी मांगी

बाढ के कारण दर्जनों बह गए हैं अब तक एक का शव मिला है ।

स्थानीय के अनुसार ढोरपाटन शिकार आरक्ष का प्रवेशद्वार जाना जाने वाला देउराली पहाड से हुए भूस्खलन में भी क्षति पहुँची है ।

लाकुरीबोट में ३, दुनेपधेँरी में ३, घट्टबोट में ७ , भुसुन्डे में ३ लोग सम्पर्कविहीन हैं ।

लाँकुरीबोट के ११ घर, दुनेपधेँरी के ५ घर, घट्टबोट में ८ घर, भसुन्डे में १ घर बह गया है ।

यह भी पढें   नेपाल बार एसोसिएशन द्वारा आज से विरोध प्रदर्शन

इसी तरह सकुरदुङ के सरस्वती आधारभूत विद्यालय, सुप्राङ के जनचेतना प्रावि और बोबाङ के तीन जलविद्युत आयोजना और तीन झोलुङ्गे पुल भी बह गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *