Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेश में श्रमिकों ने लगाया नारा ‘केपी .., देश छोड’

 

काठमाडौं ।

साउदी अरेबिया के रियाद स्थित सेमास्को कम्पनी के आवास गृह परिसर में रविवार नेपाली श्रमिक ने नेपाल सरकार के विरोध में नाराबाजी की है । उन सबने विदेश से ही प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली को ‘देश छोड्’ कह कर नाराबाजी की है ।

कम्पनी से  काम से निककाले जाने के बाद नेपाल वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं परन्तु ऐसा अब तक सम्भव नहीं हो पाया है जिसकी वजह से वो अपने ही देश की सरकार के विरोध में सडकों पर उतर आए हैं ।

यह भी पढें   जेन-जी प्रदर्शन में गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोगों के मामले वापस नहीं लिए जा सकते

नेपाली कामदारों ने शुरु में ही कम्पनी के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी थी । कम्पनी ने कहा है कि नेपाल के दूतावास के कारण तत्काल श्रमिकों को नही भेजा जा सका है ।

महिनों से श्रमिक विमान का इंतजार कर रहे हैं मंगलवार उन्हें आना था पर जब उन्हें पता चला कि वो नही जा पाएँगे तो सभी आक्रोशित हो उठे ।

उसके बाद उन्होंने, ‘केपी .., देश छोड’ और ‘नेपाली दूतावास खारेज कर’ का नारा लगाया। उन्होंने मुर्दावाद का भी नारा लगाया था ।

यह भी पढें   आज इस मंच पर हमारे बड़े भाइयों को भी होना चाहिए था – सभापति थापा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com