स्वरोजगार और जनकपुर लाघुवित्त एक हो गए, स्वरोजगार लघुवित्त के नाम से एकीकृत कारोबार
११ अक्टूबर, काठमांडू । स्वरोजगार लघुवित्त वित्तीय संस्था और जनकपुर लघुवित्त वित्तीय संस्था का आज (असोज २५ गते) से एकीकृत कारोबार शुरु हुआ है । कम्पनी ने जानकारी दी कि एकीकृत कारोबार सुरु होने के दिन आज इस कम्पनी का सम्पूर्ण कार्यालय की सेवाएं बन्द है ।
दोनों वित्तीय संस्था जुडने के बाद केन्द्रीय कार्यालय पहले के ही स्थान में बनेपा नगरपालिका वडा नम्बर ५, काभ्रेपलाञ्चोक में ही रहेंगे । एकीकृत कारोबार स्वरोजगार लघुवित्त के नाम से हो रहा है । इन दोनों कम्पनियों को एकीकृत कारोबार के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक ने आश्विन २ गते को स्वीकृति दिया था ।

