Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्णाली प्रदेश के मुख्यमन्त्री शाही विरुद्ध नेकपा के ही सांसद् द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पंजीकृत

 
महेन्द्रबहादुर शाही, फाईल तस्वीर

सुर्खेत, ११ अक्टूबर । कर्णाली प्रदेश के मुख्यमन्त्री महेन्द्रबहादुर शाही के विरुद्ध प्रदेशसभा में अविश्वास प्रस्ताव पंजीकृत की गई है । सांसद् यमलाल कँडेल की अगुवाई में नेकपा के १८ सांसदों की हस्ताक्षर सहित अविश्वास प्रस्ताप पंजीकृत है । उन लोगों ने संसदीय दल के प्रमुख सचेतक गुलाबजंग शाह को आइतबार प्रस्ताव पेश किया है ।
सचेतक शाह ने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, इसके बारे में विमर्श होना बांकी है, उसके बाद ही आगामी कदम के संबंध में निर्णय लिया जाएगा । अविश्वास प्रस्ताव पंजीकरण के लिए हस्ताक्षर करनेवालों में १३ सांसद् पूर्व एमाले के है और ५ सांसद् पूर्व माओवादी के हैं । स्मरणीय है, कर्णाली प्रदेश में नेकपा के ही बहुमत है । यहां पूर्व माओवादी पृष्ठभूमि के शाही मुख्यमन्त्री हैं ।
अविश्वास प्रस्ताव में कहा गया है कि मुख्यमन्त्री निर्वाचित होने के बाद शाही ने कोई भी प्रभावकारी काम नहीं किया है । उन लोगों का यह भी कहना है कि प्रदेश सरकार की काम–कारवाही के प्रति जनस्तर में सरकार एवं पार्टी की उपस्थिति कमजोर होता जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com