Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतरत्न जयप्रकाश नारायण की जयंती पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

 

लोकनायक जयप्रकाश नारायण अध्ययन विकास केंद्र, नई दिल्ली हर साल भारतरत्न जयप्रकाश नारायण की जयंती पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करता है । यह पुरस्कार देश के विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य योगदान देनेवाले को प्रदान किया जाता है । यह पुरस्कार साहित्य, कला, शिक्षा, सिनेमा, पत्रकारिता, थिएटर, गुड गवर्नेंस , पर्यावरण, सामाजिक कार्य जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन काम करनेवाले को नवाजा जा रहा है।

चूँकि जे. पी. के सपनों के भारत और विश्व में भूख, भय, भोगवाद और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नही थी. वह मानव की गरिमा बढ़ानेवाली लोक एकता के पक्षधर थे । वह देश और दु निया की नवरचना में लोकशक्ति, विशेषकर छात्रशक्ति और युवाशक्ति की केन्द्रीय भूमिका के हिमायती थे ।
इस पुरस्कार का मकसद शिक्षा, स्वास्थ्य, आज़ाद पत्रकारिता, साहित्य, सिनेमा, कला और सामाजिक समरसता को देश और समाज में बेहतर स्थापित करने वाले लोगों चिन्हित कर उनको सम्मानित करना है ।
यह पुरस्कार समारोह 11 अक्टूबर 2020 ई को दोपहर 2 बजे इण्डिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जा रहा है । इस समारोह के मुख्य अतिथि वन और पर्यावरण मंत्री और सूचना प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर और संसदीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे ।
चित्रकला के लिए मुम्बई के जे जे स्कूल ऑफ आर्ट के हेड और प्रख्यात चित्रकार श्री प्रभाकर कोल्टे, सिनेमा के लिए श्री सुभाष घई, सांस्कृतिक पत्रकारिता के लिए श्री अजित राय, साहित्य के लिए पद्मश्री डॉ श्याम सिंह शशि और श्री राजशेखर व्यास, शिक्षा के लिए पद्मश्री जे एस राजपूत , पर्यावरण के लिए पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी , प्रसिद्ध गाँधीवादी श्री रामचन्द्र राही को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सोशल सेक्टर के लिए श्री बाल्मीकि प्रसाद सिंह, मीडिया पत्रकारिता के लिए श्री जयशंकर गुप्ता, खेल के लिए हॉकी चैंपियन श्री गुरुबख्श सिंह, शिक्षा में विशेष योगदान के लिए प्रोफेसर डॉ दयाशंकर तिवारी, नृत्य के लिए कत्थक डांसर डॉ रमा दास और विशेष लोगों को पुरस्कृत किया जा रहा है । कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से होगा । उसके बाद भजन सम्राट अनूप जलोटा का भजन होगा । उसके बाद भारतरत्न लोकनायक जे पी के व्यक्तित्व और सिद्धांत पर एल एन जे पी अध्ययन केंद्र के महासचिव श्री अभय सिन्हा अपना विचार प्रकट करेंगे । उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा इन विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com