Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशु भाई पटेल

 

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री  केशुभाई पटेल का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। मुख्‍यमंत्री रुपाणी, भाजपा अध्‍यक्ष सी आर पाटिल सहित कई वरिष्‍ठ नेता गांधीनगर पहुंच रहे हैं, केबिनेट की बैठक बुलाकर बापा को श्रद्धांजलि दी जाएगी। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

गुरुवार सुबह सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्‍हें स्‍टर्लिंग अस्‍पताल ले जाया गया जहां उन्‍होंने अंतिम श्‍वांस ली। केशुभाई के निधन से राज्‍य में एक दिन का शोक घो‍षित किया गया है। उपचुनाव के प्रचार में जुटे मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी, भाजपा अध्‍यक्ष सी आर पाटिल, उपमुख्‍यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्‍तम रुपाला सहित पार्टी के कई आला नेता उनके निधन के समाचार सुनकर गांधीनगर पहुंचे।

यह भी पढें   महाधिवेशन को केवल नेतृत्व चयन करने के अवसर के रूप में नहीं लें – सभापति थापा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर शो व्‍यक्‍त करते हुए टवीट किया, ‘केशुभाई ने जनसंघ और भाजपा को मजबूत बनाने के लिए गुजरात में लंबी चौड़ी यात्राएं की। किसान कल्याण के मुद्दे उनके दिल के सबसे करीब थे। विधायक, सांसद, मंत्री या सीएम के पद पर रहते हुए उन्‍होंने किसानों के कल्‍याण के लिए कई योजनाएं लागू करवायी।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com