Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन लॉन्च

 

अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन लॉन्च कर दिया गया है। पांच एकड़ की जमीन पर मस्जिद और अस्पताल की दो इमारतें बनेंगी। मस्जिद का डिजाइन एस एम अख्तर ने तैयार किया है। परिसर में अस्पताल के साथ लाइब्रेरी, म्युजियम और कम्युनिटी किचन भी बनाया जाएगा।

धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन।

इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने शनिवार को डिजाइन व आर्किटेक्ट लॉन्च किया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मौलाना जुफर फारुकी व अतहर हुसैन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढें   दुनियाँ की नजरों में नहीं, अपने अंतर्मन की नजरों में बड़ा बनें : बिमल सरार्फ

मस्जिद में एक साथ दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी जबकि अस्पताल मल्टीस्पेशलिटी होगा। पूरी मस्जिद परिसर में सोलर एनर्जी का इस्तेमाल होगा। नक्शा पास होने के बाद मस्जिद बनने का काम शुरू होगा।
बताया जा रहा है कि दो साल में निर्माण पूरा हो जाएगा। मस्जिद में गुम्बद नहीं होगा। इसका आकार खाड़ी देशों की मस्जिदों की तरह होगा।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com