Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैमरे के सामने कोरोना वैक्सिन लगवाया

 

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार देर रात को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का टीका लगवाया। इसका सीधा प्रसारण टीवी पर भी किया गया। इजरायल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेजी से इजाफा होने के बीच टीकाकरण अभियान आरंभ हो गया। इसके तहत प्रतिदिन करीब 60,000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

रविवार से इजराइल में स्वास्थ्य कर्मियों और नर्सिंग होम में रहने वाले मेडिकल स्टाफ को भी वैक्सीन देने का काम शुरू हो गया है। वहीं इजारइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह खुद का उदाहरण पेश करने के लिए सबसे पहले वैक्सीनेशन करवाना चाहते थे और इस तरह से लोगों को भी प्रेरित करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि यह इजरायल के लिए एक बहुत बड़ा दिन है। लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए ही मैने और स्वास्थ्य मंत्री यूली एडलस्टीन ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई हैं।

यह भी पढें   पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा को सुरक्षा खतरे के बाद पुलिस ने टेकू कार्यालय में रखा

बता दें कि बेंजामिन नेतन्याहू अपने देश में कोरोना वायरस का टीका लगवाने वाले पहले व्यक्ति हैं। इसके साथ ही वह दुनिया के उन चंद नेताओँ में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगवाया है। नेतन्याहू ने टीवी पर प्रसारित किए जा रहे लाइव प्रोग्राम के दौरान दवा निर्माता कंपनी फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन लगवाई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com