Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

10 जनवरी को महात्मा गाँधी द्वारा प्रयोग की गई कटोरी चम्मच की होगी निलामी

 

स्टॉकहोम, एएनआई ।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा इस्तेमाल की गई एक छोटी कटोरी, लकड़ी के दो चम्मच और लकड़ी के एक कांटे (फोर्क) की ब्रिटेन के ब्रिस्टल में 10 जनवरी को नीलामी होने जा रही है। शुरुआती कीमत 55 हजार ब्रिटिश पाउंड रखी गई है। नीलामी कमीशन, जीएसटी, इंश्योरेंस, किराया और भारतीय कस्टम ड्यूटी सहित भारत में इनकी कीमत 1.2 करोड़ रुपए हो सकती है।

अनुमान से 2 या तीन गुना अधिक हो सकती है कीमत

हालांकि, यह सबसे कम अनुमान है। अनुमान है कि इनकी कीमत 80 हजार ब्रिटिश पाउंड तक लग सकती है और इसका मतलब है कि भारत में इनकी कीमत 2 करोड़ रुपए बैठ सकती है। यह भी ध्यान देने लायक है कि नीलामी में बोलियां बेहद अनिश्चित होती हैं और कई बार कीमतें अनुमान से 2 या तीन गुना अधिक हो सकती हैं। ग्लोबल ऑनलाइन नीलामी के मामले में यह बात और भी सच साबित होती है।

यह भी पढें   व्हाइट हाउस के बाहर चली गोली, एक व्यक्ति की मृत्यु

कटोरी, चम्मचों का यह सेट बेहद उत्कृष्ट

गांधी की विरासत- खत, तस्वीरें, पेंटिंग, किताबें, सैंडल, चश्मे और दूसरी चीजें- दुनियाभर में संग्रह करने वाले लोगों और संस्थाओं को आकर्षित करती हैं। हालांकि, गांधी की ओर से व्यक्तिगत रूप से इस्तेमाल की गईं चीजों की नीलामी दुर्लभ है। कटोरी, चम्मचों का यह सेट बेहद उत्कृष्ट है। ये महात्मा गांधी के एक प्रसिद्ध अनुयायी सुमति मोरारजी के संग्रह से हैं।

गांधी ने पुणे के आगा खान पैलेस में इस सेट का किया था इस्तेमाल

यह भी पढें   साहित्य, आध्यात्म और उपचार का संगम बनेगा “हिमालयन लिटरेचर फेस्टिवल एंड राइटर्स’ वर्कशॉप (HLF–WWK)”

ईस्ट ब्रिस्टल के नीलामीकर्ता की ओर से कहा गया है कि सेट का इस्तेमाल गांधी ने पुणे के आगा खान पैलेस (1942-1944) में और मुंबई के पाम बन हाउस में किया था। कटोरी साधारण धातु का बना है, बेस में 208/42 मुद्रित है। कटलरी में एक लकड़ी का कांटा और दो नक्काशीदार लकड़ी के चम्मच भी हैं जो पारंपरिक और सरल हैं।

सभी सामान गांधी द्वारा इस्तेमाल किए जाते थे और ये सुमति मोरारजी के संग्रह से हैं, जो लंबे समय तक गांधी के दोस्त और अनुयायी रहे और उन्होंने गांधी जी का कई मौकों पर ध्यान रखा। इन सामानों का जिक्र उन्होंने अपनी किताब में किया है। नीलामीकर्ता की ओर से कहा गया है कि ये न केवल गांधी बल्कि भारत के इतिहास से संबंधित ये ऐतिहासिक कलाकृतियां हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *