Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल सरकार द्वारा भारत से कोरोना वैक्सिन खरीद करने की प्रक्रिया औपचारिक रुप से शुरु

 

काठमांडू।

नेपाल सरकार ने COVID-19 के खिलाफ वैक्सीन की खरीद के लिए एक औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है,  नेपाल की  20 प्रतिशत आबादी तक के लिए खरीद प्रक्रिया शुरु की गई है।

विदेश मंत्रालय ने हाल ही में भारत को औपचारिक पत्र भेजकर टीकों की खरीद के लिए सुविधा मांगी है।

भारत में नेपाल के राजदूत नीलांबर आचार्य ने  वैक्सीन खरीदने के लिए एक पत्र के माध्यम से भारत से औपचारिक अनुरोध किया गया है।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय सभा की साधारण एवं वार्षिक दिवस बैठक शुरू

भारत से टीकों की खरीद के लिए सरकार ने पहले ही आवश्यक धन जुटा लिया है।

पहले चरण में, सरकार फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और बुजुर्गों के लिए 20 प्रतिशत टीके खरीदने की तैयारी कर रही है।

भारत के अलावा, सरकार अन्य देशों से भी टीके खरीदने की तैयारी कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com