Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मृत्यु के बाद भी 14 वर्षीय विशाल के अ‌ंगों ने चार लोगों की किस्मत संवार दी

 

एक सड़क हादसे में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे ब्रेनडेड घोषित कर दिया था। इसके बाद विशाल के परिजनों ने उसके अंगों को दान करने का फैसला किया।

विशाल की दोनों किडनी को जयपुर के एस.एम.एस.अस्पताल में जबकि लिवर को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती एक मरीज को ट्रांसप्लांट किया गया। वहीं उसके ह्रदय व फेफड़ों को चेन्नई के अपोलो अस्पताल भिजवाया गया है।

यह भी पढें   बूढीगण्डकी बाढ़ अपडेट – १० लोग लापता, ६ का किया गया बचाव

घटना के अनुसार, बीते 26 जनवरी को विशाल एक सड़क हादसे का शिकार हुआ था। जहाँ वह अपने दोस्तों के साथ बाइक पर ट्रिपलिंग करते हुए जा रहा था, रास्ते में उसकी बाइक के आगे चल रही बस के अचानक ब्रेक लगाने लगाने के कारण बस में टकरा गया था। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोटे आई थी और इसके बाद उसे SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढें   भारी बर्फबारी से हिल्सा-सिमकोट मार्ग बंद, चीन के पुरंग में करीब 300 नेपाली नागरिक फंसे

जहां हालत नाजुक होने के बाद डॉक्टरों ने 31 जनवरी के दिन विशाल को ब्रेनडेड घोषित कर दिया था। इसके बाद डॉक्टरों ने विशाल के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया और अंगदान के लिए प्रेरित किया।

बता दें कि, विशाल की डोनेट की दोनों किडनी में से एक को 50 साल के पुरुष को और दूसरी कोटा के रहने वाले 46 साल के व्यक्ति को लगाई गई। वहीं, लिवर जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती गुड़गांव के 35 वर्षीय पुरुष को प्रत्यारोपित किया गया।

यह भी पढें   भारत-नेपाल संबंधों में मधेस: पीएम बालेन्द्र शाह के दौरे से पहले एक अहम लेकिन अनदेखा मुद्दा

हार्ट व लंग्स का राजस्थान में कोई भी मरीज न होने के कारण ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन की ओर से चेन्नई भेजा गया। वहां अपोलो हॉस्पिटल में 46 साल की महिला को प्रत्यारोपित किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com