Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानिए कब गुजरेगा क्षुद्र ग्रह पृथ्वी से होकर जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से भी दोगुना

 

एक मील चौड़ा क्षुद्रग्रह मार्च में पृथ्वी से होकर गुजरेगा। नासा द्वारा इसे ‘संभावित खतरनाक’ करार दिया है। आकार में यह क्षुद्रग्रह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से भी दोगुना है। 231937 (2001 एफओ 32) नाम का क्षुद्रग्रह की पृथ्वी से टकराने की संभावना नहीं है, क्योंकि यह ग्रह से 1.2 मिलियन मील दूर होगा, चंद्रमा की तुलना में करीब पांच गुना दूर।

बताया जा रहा है कि 21 मार्च को सुबह करीब चार बजे हमारे ग्रह के करीब पहुंच जाएगा। भविष्य में यह सौर प्रणाली के ग्रह से किसी भी वक्त टकरा सकता है, क्योंकि यह खतरनाक है। फिलहाल, एक्सपर्ट्स ने पृथ्वी से इसके टकराने की ऐसी किसी संभावना को खारिज किया है।

यह भी पढें   गणतंत्र का विकल्प राजतंत्र नहीं, बल्कि उन्नत गणतंत्र है : रिजवान अंसारी

दूरबीन से देख सकेंगेः
दक्षिणी क्षितिज के थोड़ा ऊपर की ओर 21 मार्च को सूर्यास्त के ठीक बाद इसे आठ इंच के एपर्चर टेलीस्कोप के माध्यम से देखना संभव होगा। बता दें कि इस क्षुद्रग्रह को पहली बार न्यू मैक्सिको में साल 2001 में खोजा गया था।

क्या होता है क्षुद्रग्रह
-सूर्य के इर्दगिर्द चक्कर लगाने वाले छोटे खगोलीय पिंड ‘क्षुद्रग्रह’ कहलाते हैं। ये मुख्यत: मंगल और बृहस्पति के बीच मौजूद ‘एस्टेरॉयड बेल्ट’ में पाए जाते हैं। हालांकि, कई बार पृथ्वी के करीब से गुजरने के कारण इनसे अच्छा खासा नुकसान भी संभव है।

यह भी पढें   'हुंकार मधेश' ने की 21 विभागीय प्रमुखों की नियुक्ति, दशैं के बाद शुरू होगी 100 दिवसीय 'हुलाकी यात्रा

विशालकाय आकार
-बुर्ज खलीफा : 2720 फीट
-शंघाई टावर : 2073 फीट
-‘2010एनवाई65’ : 1017 फीट
-स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी : 310 फीट
-कुतुब मीनार : 240 फीट

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com