Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतन्त्र को संस्थागत करना है तो निर्धारित मिति में चुनाव होना जरुरी हैः प्रधानमन्त्री ओली

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १९ फरवरी । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि देश में राजनीतिक अस्थिरता को रोकना है तो निर्धारित मिति में चुनाव होना जरुरी है । प्रजातन्त्र दिवस के अवसर पर आज बिहिबार काठमांडू स्थित टुँडिखेल में आयोजित सभा को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने ऐसा कहा है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने यह भी कहा है कि वर्तमान सरकार लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता के साथ आगे बढ़ रही है ,इसीलिए प्रजातान्त्रिक अभ्यास और लोकतान्त्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध होनेवाला कोई भी क्रियाकलाप स्वीकार्य नहीं हो सकता । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हूए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘वर्तमान सरकार लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता के विपरित चलनेवाला नहीं है । संविधान के विरुद्ध भी नहीं है, जनता की हित के विपरित भी नहीं है ।’
प्रचण्ड–माधव समूह की ओर संकेत करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि अब सभी को मिलकर चुनाव में सहभागी होना जरुरी है । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर किसी व्यक्ति और समूह में छोटा–मोटा मतभेद और विरोधभाष है तो उन लोगों को अब ऐसी बात को भूलना होगा, बृहत्तर राष्ट्रीय हित में एकताबद्ध होकर आगे बढ़ना होगा ।’ प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि अगर लोकतन्त्र को संस्थागत करना है तो निर्धारित मिति में ही चुनाव सम्पन्न कराना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed