Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल आयल निगम ने सीमा क्षेत्र के अपने कार्यालय में तस्करी रोकने के लिए कड़ाई की

 

नेपाल आयल निगम ने शनिवार दोपहर बाद सभी प्रादेशिक कार्यालय खास कर सीमा क्षेत्र के अपने कार्यालय को तस्करी रोकने के लिए कड़ाई से पालन करने को कहा है। नेपाल आयल निगम के कार्यालय ने सीमा क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप को पत्र लिख कर भारतीय वाहन में डीजल पेट्रोल भरने का नियम बना दिया।सीमा क्षेत्र में 100 लीटर से ज्यादा किसी भारतीय मालवाहक को डीजल नहीं मिलेगा। इस के अलावा गैलन और ड्रम में भी किसी को नहीं दिया जाएगा। इसकी जानकारी नेपाल आयल निगम के प्रवक्ता विनीत मणि उपाध्याय ने दी। उन्होंने  बताया कि पेट्रोल पंपो को अब खरीद बिक्री का रोजाना डिटेल देना होगा। बिल की जांच भी होगी।

यह भी पढें   माछापुच्छ्रे बैंक की २८वीं वार्षिक साधारणसभा सम्पन्न, ६ प्रतिशत लाभांश पारित

दरअसल, भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। इस बढ़ती महंगाई में आम जनता इससे परेशान हो रही है। वहीं नेपाल सीमा के नजदीक रहने वाले भारतीय और ज्यादा परेशान हो रहे हैं।
नेपाल सीमा से सटे यूपी के महाराजगंज जिले में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 89.22 और 81 रुपये हैं। वहीं नेपाल में डीजल 96 रुपया नेपाल मुद्रा में और भारतीय मुद्रा की तुलना में 60 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा पेट्रोल 113 नेपाली मुद्रा और भारतीय मुद्रा के अनुसार 70 रुपया 62 पैसा है।
बता दें कि कोरोना काल के दौरान ही भारतीय नेपाल सीमा को बंद कर दिया गया था। इससे पहले यहां आम लोग आसानी से अपनी गाड़ी लेकर नेपाल देश चले जाते थे। हालांकि 11 महीने से सीमा बंद होने के कारण लोगों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम ने लोगों को और परेशानी में डाल दे रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com