Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

 

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। भारत के लिए 57 वन-डे और 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले यूसुफ पठान ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के साथ क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। पठान ने लिखा, मैं अपने परिवार, दोस्तों, फैंस, टीमों, कोचों और पूरे देश के समर्थन के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।’

यूसुफ पठान ने साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि, अपने डेब्यू मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए। वह केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। मगर भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। यूसुफ पठान साल 2011 में खेले गए विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के नवनिर्वाचित सभापति गगन थापा आज लेंगे शपथ, पदभार भी संभालेंगे

पिछले कई साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। साल 2012 में पठान ने अपना आखिरी वन-डे और टी-20 खेला था। आईपीएल में भी किसी फ्रेंचाइजी ने उनको टीम में शामिल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। पिछले साल भी वह आईपीएल नहीं खेले थे और इस साल भी वह नदारद रहे।

आईपीएल में यूसुफ पठान 2008 से लेकर 2019 तक कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी शानदार टीम का हिस्सा रहे। यूसुफ पठान ने आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 37 गेंदों में शतक जड़ा था, जो अभी तक टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक भी है। यूसुफ साल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे। बता दें कि आईपीएल में यूसुफ ने 174 मैचों में 143.0 की स्ट्राइक रेट से 3204 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 13 अर्धशतक लगाए।

यह भी पढें   महानवमी पर भारत विकास परिषद ने किया कन्या पूजन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com