Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्यालय भवन निर्माण के लिए भारत द्वारा नेरु ४.४१४ करोड अनुदान सहयोग

 

बुटवल

रुपन्देही जिला  बुटवल वडा नं.११नहरपुर स्थित श्रीनहरपुर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए काठमाडौं स्थित भारतीय राजदूतावास के विकास साझेदारी तथा पुनर्निर्माण प्रभाग के प्रमुख, संघीयमामला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय और बुटवलउप–महानगरपालि के  बीच आज एक सम्झौता पत्र में हस्ताक्षर किया गया। भारत सरकार के ‘उच्चप्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना कार्यक्रम’अनुरुप ‘नेपाल–भारत मैत्री विकास साझेदारी’अन्तर्गत नेरु४.४१७करोड के लागत में उक्त नयाँ भवन का निर्माण होगा।

सन्१९७१ में  स्थापित हुआ श्रीनहरपुरमाध्यमिक विद्यालय राष्ट्रिय परीक्षा बोर्ड सँग आबद्ध है ।यह विद्यालय  प्लस–टु तह की शिक्षा तथा व्यवस्थापन संकाय में पठनपाठन सञ्चालन करता आया है ।हाल विद्यालय में अध्ययन कर रहे  कुल ११२७विद्यार्थी में से ५०प्रतिशत छात्रा है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन भारत और चीन के राजदूतों से कर रहे हैं अलग –अलग मुलाकात

भारत नेरु५८००मिलियन पुनर्निर्माण अनुदान में २०७२साल के विनाशकारीभुकम्प में क्षति हुए  आठ जिला के ७१शैक्षिक संस्था का पुनर्निर्माण कर रहा है । इस पुनर्निर्माण कार्यक्रम अन्तर्गत आठ विद्यालय का निर्माण सम्पन्न हो चुका है  ६२  विद्यालय का काम आगे बढ रहा है । त्रिभुवनविश्वविद्यालय केन्द्रीय पुस्तकालय परियोजना के लिए भी टेण्डरप्रक्रिया आगे बढ रहा है । पडोसी देश भारत नेपाल के बीच विशिष्ट मित्रता और सहकार्य विगत से होता आया है ।

यह भी पढें   कभी–कभी अकेले भी लड़ना पड़ता है –प्रधानमंत्री बालेन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com