Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली काँग्रेस के नेता तथा विराटनगर के संस्थापक मेयर अशोक कोईराला का निधन

 

विराटनगर ।

नेपाली कांग्रेस के पूर्वकेन्द्रीय सदस्य तथा विराटनगर के संस्थापक मेयर अशोक कोइराला का निधन हो गया है । संविधासभा सदस्य रह चुके ७७ वर्षीय कोइराला का गुरुवार सुबह करीब १ बजे मृत्यु हुई है ।

नेपाली कांग्रेस मोरङ के सचिव नागेश कोइराला के अनुसार नेता कोइराला  हृदय  रोग से ग्रसित थे ।  निमोनिया होने के बाद उन्हें न्यूरो अस्पताल भरती किया गया था । जहाँ रात एक बजे उनका निधन हो गया ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह ने की हाई अलर्ट की घोषणा, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

कोइराला परिवार के सदस्य अशोक कांग्रेस के पूर्वसभापति एवं पूर्वप्रधानमन्त्री स्व‍ सुशील कोइराला के सहोदर भाई हैं । पिता बोधप्रसाद कोइराला और माँ कुमोदिनी कोइराला की वो पाँचवी संतान थे।

नेता कोइराला २०४४ साल में नेपाली कांग्रेस मोरङ के सभापति बने थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com