नेपाल–खनाल समूह ने किया एमाले में रहकर संघर्ष करने का निर्णय, बालुवाटार में आयोजित बैठक में भी हो रहे हैं सहभागी
काठमांडू, २६ मार्च । नेकपा एमाले नेपाल–खनाल समूह ने निर्णय किया है कि अब वे लोग पार्टी के भीतर रह कर ही नेतृत्व के साथ संघर्ष करेंगे । आज शुक्रबार सम्पन्न माधव नेपाल और झलनाथ खनाल समूह से आबद्ध केन्द्री कमिटी सदस्य और सांसद् सम्मिलित बैठक ने ऐसा निर्णय किया है ।
केन्द्रीय कमिटी बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता रघुजी पन्त ने कहा– ‘पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ स्पष्टीकरण लेने का जो निर्णय हुआ है, उससे आम कार्यकर्ताओं में लग रहा था कि अब एमाले पार्टी विभाजन हो रही है । इस भ्रम को तोड़ने के लिए भी हम लोगों ने पार्टी के अन्दर ही रहकर संघर्ष करने का निर्णय लिया है ।’
नेता पन्त ने यह भी कहा कि आज प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा बालुवाटार में आयोजित संसदीय दल बैठक में सहभागी होने का निर्णय भी लिया है । उन्होंने कहा– ‘नेकपा एमाले के भीतर रहकर ही पार्टी को मबजूत, गतिशील और विधि–पद्धति के अनुसार पाटीं संचालन करना है, इसके लिए हम लोगों का संघर्ष जारी रहेगा । यही नीति के अनुसार आज आयोजित संदीय दल बैठक में भी सहभागी होने का निर्णय हुआ है ।

