Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Corona के बढ़ते मामलों के बीच Anand Mahindra ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, लोग बोले- ‘रोना आ गया’ – देखें Video

 

 

कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. इस मुश्किल समय में भी मनुष्य सबकुछ ठीक होने की आशा कर रहा है. पिछले साल भी जब कोरोनावायरस के मामले बढ़े थे, तो सभी एक साथ आए थे और एक-दूसरे की मदद की थी.

 

सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी कोका कोला का एक विज्ञापन (Coca-Cola Advertisement) तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. जो लोगों को उम्मीद और आशावाद बना रहा है. इस वीडियो में न्यू नॉर्मल को दिखाया गया है और बताया गया है कि लोग कैसे एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं. उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने आशावाद का संदेश देने के लिए कोका-कोला को धन्यवाद दिया.

यह भी पढें   चिलिमे और अपर त्रिशूली–१ की सुरंगों में ३ शव मिले

 

इस वीडियो को पिछले साल महामारी के तुरंत बाद जारी किया गया था, विज्ञापन आज भी प्रासंगिक है क्योंकि भारत COVID-19 के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे जरूरतमंदों की मदद के लिए लोग एक साथ आए थे. 4

 

दो मिनट और 14 सेकंड का वीडियो “मानवता के नायकों” के लिए एक संदेश के साथ समाप्त होता है. उन्होंने लिखा, ‘दया और आशा के साथ ग्लास भरने के लिए धन्यवाद.’

विज्ञापन को साझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, ‘आशावाद. एक सार्वभौमिक धर्म जो हम सभी का हो सकता है… धन्यवाद कोका कोला.’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com