Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत : राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजित सिंह का निधन

 

भारत के  राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख अजित सिंह का आज (6 मई) निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार गुरुग्राम में होगा या बागपत में, इस बारे में राकेश टिकैत और सरकार के बीच वार्ता चल रही है।

रालोद के मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री 82 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार कोरोना के कारण उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी और इसी के चलते उनका निधन हो गया।

यह भी पढें   बेटियाँ घर की खुशियाँ ही नहीं, समाज का उज्ज्वल भविष्य भी हैं : बिमल सरार्फ

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह उत्तर प्रदेश के बागपत से सात बार सांसद रहे और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं। उनके निधन के बाद पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। अजित सिंह और उनके परिवार की जाट समाज में काफी पैठ रही है। पिछले दो लोकसभा चुनाव और 2 विधानसभा चुनाव के दौरान रालोद का ग्राफ तेजी से गिरा। यही वजह है कि वे अपने गढ़ बागपत से भी लोकसभा चुनाव हार गए। हालांकि किसान आंदोलन के बाद से अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी एक बार फिर पश्चिमी यूपी में अपनी धाक जमाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढें   नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ के आयोजन में १ सौ १२ लोगों ने किया रक्तदान  

दो दिन से मेदांता में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे अजित सिंह
आरएलडी के मुखिया चौधरी अजित सिंह बीते 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद से ही धीरे-धीरे उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ता चला गया। मंगलवार(4 मई) को जब उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह बीते दो दिन से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढें   मर्स्याङ्दी नदी की बाढ़ से मनाङ का तालगाँव फिर डूबा, पूरा गाँव संपर्कविहीन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com