Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस द्वारा संवैधानिक परिषद् बैठक बहिष्कार

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ मई । आइतबार के लिए तय संवैधानिक परिषद् बैठक को नेपाली कांग्रेस ने बहिष्कार किया है । पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा ने आज शनिबार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा आइतबार के लिए बुलाया गया संवैधानिक परिषद् बैठक में नेपाली कांग्रेस सहभागी नहीं हो सकती । बताया गया है कि सरकार द्वारा प्रस्तुत संवैधानिक परिषद् सबंधी अध्यादेश पार्टीगत महत्वाकांक्षा से प्रेरित है, इसीलिए बैठक में सहभागी होने का कोई भी अर्थ नहीं है ।
जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘संवैधान की मूल मर्म को अनुदेखा करते हुए और संवैधानिक संरचना को ही ध्वंस्त बनाकर अध्यादेश जारी की गई है, ऐसी पृष्ठभूमि में आयोजित संवैधानिक परिषद् बैक में प्रमुख प्रतिपक्षी दल की हैसियत से नेपाली कांग्रेस सहभागी नहीं हो सकती ।’ सभामुख, राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष, प्रधानन्यायाधीश और प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता सदस्य रहनेवाला संवैधानिक परिषद् का अध्यक्ष प्रधानमन्त्री होते हैं । लेकिन इससे पहले ही सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा ने भी कहा है कि वह भी बैठक में सहभागी नहीं हो सकते हैं ।
कांग्रेस ने कहा है कि वर्तमान सरकार संवैधानिक परिषद् की मर्यादा और गरीमा को समाप्त कर रही है । यह भी कहा है कि परिषद् को संकुचित बना कर बार–बार संघीय संसद् को अनदेखा करते हुए सरकार ने संवैधानिक परिषद् (काम, कर्तव्य अधिकार और कार्यविधि) संबंधी अध्यादेश जारी की है, जो अनुचित है । स्मरणीय है, कानूनी मर्म के अनुसार संवैधानिक आयोग में नियुक्ति करते वक्त परिषद् में सहमति होना आवश्यक है । लेकिन सभामुख और प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता परिषद् बैठक में अनुपस्थित होने के कारण आज तक नियुक्ति नहीं हो पा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *