Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 8 जुलाई: मेष राशि वाले करें काली वस्तु का दान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 

राशिफल-

मेष-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम बेहतर और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। बस भाई-बहन-मित्रों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। नाक-कान-गला में यदि कोई परेशानी होती है तो विशेष ध्‍यान दें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। अभी कोई वित्‍तीय रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम पहले से बेहतर, व्‍यापार के दृष्टिकोण से आप मध्‍यम समय लेकर चल रहे हैं। शनिदेव का स्‍मरण करते रहें।

मिथुन-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन थोड़ा परेशान रहेगा लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार शुरू हो चुका है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम से उत्‍तम की ओर हैं। प्रेम की स्थिति भी पहले से बेहतर कही जाएगी। हरी वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढें   महानवमी पर भारत विकास परिषद ने किया कन्या पूजन

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कुछ भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। मां काली का स्‍मरण करें।

सिंह-शासन-सत्‍ता पक्ष से कुछ परेशानी का अनुभव करेंगे। व्‍यापारिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम, व्‍यापार अभी थोड़ा मध्‍यम रहेगा। संतान की सेहत पर ध्‍यान दें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग रहेगा। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम की स्थिति पहले से ठीक-ठाक दिख रही है। हरी वस्‍तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।

यह भी पढें   सऊदी अरब में ड्रोन हमले में नेपाली नागरिक की मौत, एक फिलिपिनो की भी गई जान

तुला-परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार धीरे-धीरे सुधरते जा रहा है और अच्‍छा हो जाएगा। गणेश जी की वंदना करें।

वृश्चिक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। प्रेम मध्‍यम, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। मां काली का स्‍मरण करें।

धनु-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम चल रहा है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   भगदड़ की त्रासदी - डॉ. सत्यवान सौरभ

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और व्‍यापार भी ठीक दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

कुंभ-मन परेशान रहेगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान रखें। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। व्‍यापार आपका ठीक रहेगा। गणेश जी की वंदना करें।

मीन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रुकेगी। सीने में विकार की आशंका है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com