Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 7 अगस्त : जानें राशियों की स्थिति

 

राशिफल-
मेष – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। घर में अशांति या कुछ दु:खद बात हो सकती है। उर्जा का स्‍तर गिरा रह सकता है। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। संतान पक्ष ठीक-ठाक रहेगा। व्‍यवसायिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी लेकिन घरेलू और भौतिक सुख-संपदा की चीजों को थोड़ा सा ध्‍यान से लेकर चलें। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

वृषभ – पराक्रम रंग लाएगा लेकिन भाइयों-मित्रों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। आपको भी नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। गणेश जी की वंदना करें।

मिथुन – स्‍वास्‍थ्‍य से सम्‍बन्धित चीजें थोड़ी मध्‍यम दिख रही हैं। धनागमन होगा लेकिन निवेश से बचें। प्रेम की स्थ्‍िाति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक दिख रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढें   कोप-31 से पहले नेपाल की तैयारी तेज, जलवायु न्याय और वित्त पर रहेगा जोर

कर्क – चंद्रमा के निर्जीव होने के कारण मन और तन दोनों व्‍यथित रहेगा। प्रेम अच्‍छी स्थिति में है। धनागमन होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्‍छे दिख रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह – मन व्‍यथित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम की स्थ्‍िाति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्‍छा समय नहीं कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्‍या – धनागमन होगा। आर्थिक स्थ्‍िाति मजबूत होगी। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य आपका भी थोड़ा मध्‍यम रहेगा। उर्जा का स्‍तर गिरा रहेगा। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। हरी वस्‍तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।

यह भी पढें   कांग्रेस अध्यक्ष गगन थापा आज स्याङ्जा जाएंगे, मनकामना मंदिर का करेंगे उद्घाटन

तुला – व्‍यापारिक स्थिति मध्‍यम रहेगी। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपको भी सीने में विकार की आशंका है। प्रेम की स्थ्‍िाति ठीक है। व्‍यापार मध्‍यम है। गणेश जी की वंदना करें।

वृश्चिक – जोखिम से उबर चुके हैं। धर्म-कर्म में भाग लेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से रुका हुआ काम चल पड़ेगा। गणेश जी की वंदना करें।

धनु – जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   जनगणना केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, सुशासन और सामाजिक न्याय की आधारशिला है

मकर – जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। कोई अभी नई शुरुआत न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय कहा जाएगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

कुंभ – शत्रुओं पर विजय पा लेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करें।

मीन – मानसिक स्थिति थोड़ी सी दु:खी रहेंगे आप। अज्ञात भय सताएगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। महत्‍वपूर्ण निर्णय अभी टाल कर रखें। भावुकता में कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार की स्थ्‍िाति करीब-करीब ठीक रहेगी। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com