Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पौडेल समूह के जिला सभापति कांग्रेस पार्टी कार्यालय में दे रहे हैं धर्ना

 

काठमांडू, २४ अगस्त । नेपाली कांग्रेस के नेता रामचन्द्र पौडेल समूह के जिला सभापतियों की एक समूह क्रियाशील सदस्यता संबंधी विषयों को लेकर पार्टी कार्यालय में धर्ना देने जा रहे हैं । उन लोगों का कहना है कि क्रियाशील सदस्यता वितरण और त्रुटी करेक्सन में पार्टी नेतृत्व ने धोखाधडी किया है । इसीलिए क्रियाशील सदस्यों की नामावली सार्वजनिक करने के लिए आग्रह करते हुए पौडेल पक्षधर जिला सभापति आज ११ बजे पार्टी कार्यालय सानेपा पहुँच कर धर्ना में बैठ रहे हैं ।
असन्तुष्ट समूह का कहना है कि श्रावण ७ गते ही क्रियाशील सदस्यों की सूची सार्वजनिक होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है । अंतिम क्षण में पार्टी नेतृत्व बीच सदस्यता विवाद समाधान में सहमति बनी है । लेकिन क्रियाशील सदस्यों की नामावली अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *