Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में पाँच बाइडन हैं, हंसी मजाक के बीच हुई मोदी और बाइडन की पहली मुलाकात

 

भारत के प्रधानमंत्री इन दिनों अमरीका यात्रा पर हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच व्हाइट हाउस में पहली मुलाकात काफी हंसी-मजाक के बीच हुई। दोनों ही नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया। जहां बाइडन ने कहा कि वे फिर से व्हाइट हाउस में मोदी का स्वागत कर के खुश हैं, तो वहीं मोदी ने बेहतरीन स्वागत के लिए बाइडन का धन्यवाद किया। इस दौरान एक मजेदार वाकया भी घटा। दरअसल, जब मीडिया के सामने दोनों नेता बातचीत कर रहे थे, तब बाइडन ऑफ-स्क्रिप्ट चले गए। उन्होंने बीच में ही मोदी को अपने 2006 के मुंबई दौरे और वहां मीडिया से हुई बातचीत के बारे में बताना शुरू कर दिया। मोदी ने भी उनकी बात पर हाजिरजवाबी दिखाई। इसके बाद शुरू हुआ ठहाकों का दौर काफी देर तक चला।

यह भी पढें   सुकुम्बासी के विषय को लेकर सांसदों ने की सरकार की आलोचना

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मोदी के साथ बातचीत के दौरान उपराष्ट्रपति के तौर पर अपने मुंबई दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “जब मैं मुंबई में था, तब मैं चैंबर के अध्यक्ष से मिला था। वहां भारतीय प्रेस ने मुझसे पूछा था कि क्या मेरे कुछ अपने रिश्तेदार भारत में हैं?”
“तब मैंने कहा कि मुझे मालूम नहीं, लेकिन 1972 में मैं जब 29 साल का था, उस समय में मुझे मुंबई से किसी व्यक्ति ने चिट्ठी भेजी थी। उसमें कहा गया था कि उनका भी आखिरी नाम बाइडन है। बाद में उनसे बात हो नहीं पाई। अगले दिन भारतीय प्रेस ने मुझे बताया कि यहां पर पांच लोग हैं, जिनका आखिरी नाम बाइडन है।”
अमेरिकी राष्ट्रपति यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, “बाद में मुझे पता चला कि ईस्ट इंडियन टी कंपनी में एक कैप्टन जॉर्ज बाइडन थे। उन्होंने भारत में रुककर भारत की ही एक महिला से शादी की थी। मैं उन्हें कभी नहीं ढूंढ पाया। तो इस बैठक का पूरा मकसद यह है कि आप मेरी उन्हें ढूंढने में मदद करें।”
पीएम मोदी ने दिखाई हाजिरजवाबी, ठहाकों से गूंज उठा हॉल
बाइडन के इस जिक्र पर मोदी बोले- “आपने भारत में बाइडन सरनेम के लोगों का जिक्र किया। आपने मेरे साथ भी इस बात का उल्लेख किया था। बाद में मैंने काफी कुछ कागजात खोजने की कोशिश की है। कागजात मैं लेकर भी आया हूं। हो सकता है उनमें आगे का कुछ निकल आए। कुछ आपके काम आए।” दोनों की इस बातचीत पर काफी ठहाके लगे।

यह भी पढें   इजिप्ट ने दर्ज की शिकायत

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *