Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल प्रहरी का ६६वां स्थापना दिवस में मुख्यमंत्री लालबाबू राउत

 

जनकपुरधाम, मधुकर । नेपाल प्रहरी का ६६वां स्थापना दिवस एक समारोह के वीच संपन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के पद से वोलते हुए प्रदेश दो के मुख्यमंत्री लाल वहादुर राउत ने कहा कि नेपाल प्रहरी अपने ड्यूटी तथा अनुशासन के लिए विश्व भर में चर्चित है। वे अपने परिवार तथा बच्चों को छोड़कर आम नेपाली की सु में लगे रहते है। नेपाल में दैविक प्रकोप में भी नेपाल प्रहरी की भूमिका अहम होती है।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पद से वोलते हुए प्रदेश दो के आंतरिक मामला तथा संचार मंत्री भरत साह ने कहा की नेपाल प्रहरी के आधुनिकीकरण के लिए कार्य किया जाएगा। प्रहरी के कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी प्रदेश सरकार इच्छुक है। प्रदेश दो के प्रहरी प्रमुख डी. आई.जी. उमेश रंजीतकार की अध्यक्षता में संपन्न इस समारोह में आंतरिक मामला तथा संचार राज्यमंत्री, धनुषा के सी. डी. ओ. वन्धु प्रसाद वास्तोला, एस. एस. पी. उमाशंकर पंजियार सहित प्रहरी के अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com