Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवरात्रा के अवसर पर शक्ति पीठ को दुल्हन की तरह सजाया गया

 
नवरात्रा के अवसर पर शक्ति पीठ को दुल्हन की तरह सजाया गया

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नवरात्रा के अवसर जनकपुरधाम में राजा जनक के कुलदेवी राजदेवी शक्ति पीठ, अमरखाना, पिड़ररिया माई थान (शक्ति पीठ) सहित अन्य शक्ति पीठ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके अतिरिक्त रामानंद चौक पर रामानंद युवा समिति तथा जानकी नगर द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया है। राजदेवी शक्ति पीठ में पूजा करने के लिए मध्य रात्रि से ही भक्तों की कतार लग जाती है। राजदेवी मंदिर में पूजा के लिए जनकपुरधाम के अलावा दूर दराज के लोग पहुंचते है । पूजा में सुरक्षा के लिए चार सौ महिला एवं पुरुष स्वयंसेवक तैनात किए जाने की जानकारी महावीर युवा समिति के अध्यक्ष बलराम साह ने दी है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा के लिए पुरुष तथा महिला प्रहरी भी नियुक्त किए गए हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 16 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् :2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com