जनकपुरधाम में सस्ता बाजार का गवर्नर ने किया उद्घाटन

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के गोपाल धर्मशाला में जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के द्वारा दशहरा, दीपावली तथा छठ पर्व के लिए सस्ता बाजार का आयोजन किया गया है। इस सस्ता बाजार का उद्घाटन प्रदेश दो के गवर्नर हरि शंकर मिश्र ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की इस सस्ता वाजार में घरेलू तथा कुटीर उद्योग से वना सामान तथा खाद्यान्न, सावुन सहित अन्य सामान सस्ते दामों में मिलता है। धनुषा जिला के सी. डी. ओ. वन्धु प्रसाद वास्तोला की अध्यक्षता में संपन्न उद्घाटन कार्यक्रम में मेयर लाल किशोर साह, पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ सहित सभी पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

