Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Video: जनरल बिपिन रावत का चॉपर क्रैश होने से कुछ ही क्षण पहले कैमरे में हुआ कैद

 

ये VIDEO समाचार एजेंसी ANI ने ट्वीट किया है और इसमें कहा गया है कि यह  स्थानीय लोगों से प्राप्त हुआ है. इसमें दावा किया गया है कि यह बुधवार दोपहर को भारतीय वायु सेना के Mi 17 V5 हेलिकॉप्टर के क्रैश होने से ठीक पहले का है. हालांकि वायुसेना ने इसकी प्रामणिकता पर कोई कमेंट नहीं किया है.

 

वीडियो में हेलिकॉप्टर को पहाड़ियों के ऊपर से उड़ते हुए देखा व सुना जाता है. हेलीकॉप्टर की आवाज कुछ स्थानीय लोगों के शॉट पर जाकर खत्म हो जाती है. जब वीडियो में दिख रहे सभी स्थानीय लोग उस तरफ मुड़कर देखते हैं तो एक व्यक्ति पूछता प्रतीत होता है कि क्या हुआ? क्या वह  गिर गया या क्रैश हो गया. एक और आवाज जवाब देती है- हां.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed