प्रधानमन्त्री देउवा भी आइसोलेसन में

काठमांडू, ९ जनवरी । पिछली बार नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है । ऐसे ही क्रम में प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा भी आइसोलेसन में पड़ गए हैं । कन्ट्याक्ट ट्रेसिङ में पड़ने के कारण प्रधानमन्त्री देउवा आइसोलेसन में रहे हैं ।
कुछ दिन पहले प्रधानमन्त्री देउवा ने नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ से भेटवार्ता किया था । प्रधानमन्त्री सचिवालय ने कहा है कि प्रचण्ड और श्रेष्ठ में कोरोना संक्रमण पुष्टी होने के बाद प्रधानमन्त्री देउवा भी शनिबार से ही आइसोलेसन में बैठ गए हैं । बताया गया है कि प्रधानमन्त्री देउवा ने सम्पूर्ण भेटवार्ता बंद किया है ।

