Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन, तीन बच्चे पैदा करने वाले दंपत्तियों को बड़ी सुविधाएं दे रहा

 

 

Child Pre-school Kleuter Kindergarten Learning PNG, Clipart, Child,  Children Playing, Chinese Characters, Family, Happiness Free

जन सांख्यिकी में तेजी से हो रहे बदलाव को थामने के लिए चीन तीन बच्चे पैदा करने वाले दंपत्तियों को बड़ी सुविधाएं दे रहा है। अगस्त 2021 में लागू तीन बच्चों को जन्म देने वाली नीति के तहत माता-पिता को बेबी बोनस, सवेतन अवकाश, टैक्स में छूट, बच्चों के पालन-पोषण में सुविधाएं और कुछ अन्य लाभ दिए जा रहे हैं। यह बात इजरायल के सेंटर आफ पालिटिकल एंड फारेन अफयर्स के प्रमुख फेबियन बुसार्ट ने टाइम्स आफ इजरायल में लिखे ब्लाग में बताई है।

यह भी पढें   एनपीएल में सुदूरपश्चिम रॉयल्स की दमदार वापसी, पोखरा एवेंजर्स को 6 विकेट से हराया

बताया गया है कि चीन सरकार ने तीन बच्चे पैदा करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए अधिकारियों और संगठनों को भी जिम्मेदारी दी है। ब्लाग में बताया है कि बीजिंग डेबीनांग टेक्नोलाजी ग्रुप अपने कर्मियों को बच्चे पैदा करने के लिए 90 हजार युआन (करीब 11.50 लाख रुपये) की नकद धनराशि, 12 महीने से ज्यादा का मातृत्व और पितृत्व अवकाश दे रहा है। इसी प्रकार यात्रा के लिए आनलाइन सुविधाएं देने वाली कंपनी ट्रिपडाटकाम अपने कर्मचारियों के संतान होने का सारा खर्च उठा रही है। सरकार और प्राइवेट कंपनियों को यह सब सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के निर्देश पर करना पड़ रहा है। पार्टी देश में युवाओं की कम होती आबादी और उससे देश के विकास पर पड़ने वाले असर से चिंतित है। इसके चलते राष्ट्रपति शी चिनफिंग का 2035 तक देश में उत्पादकों की मांग को दो गुना करने का लक्ष्य भी खटाई में पड़ने की आशंका है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com