मधेश प्रदेश सरकार पहली बार मनाने जा रही है, ‘जनयुद्ध दिवस’ !
काठमांडू, १० फरवरी । मधेश प्रदेश सरकार पहली बार ‘जनयुद्ध दिवस’ मनाने जा रही है । तत्कालीन माओवादी द्वारा वि.सं. २०५२ साल फाल्गुन १ गते घोषित जनयुद्ध को स्मरण करते हुए आगामी फाल्गुन १ गते मधेश प्रदेश के ८ जिलों के ४० शहीद परिवार को सम्मान और आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए यह दिवस मनाया जा रहा है ।
आन्तरिक मामिला तथा संचार मन्त्रालय के सचिव रामकुमार महतो के अनुसार प्रथम चरण में प्रदेश सरकार की ओर से जनयुद्ध के शहीद परिवार को सम्मान और आर्थिक सहयोग किया जा रहा है । उनके अनुसार कार्यक्रम में नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की विशेष उपस्थिति रहेगी ।
स्मरणीय है, बिगत ३ साल से मधेश प्रदेश सरकार माघ ५ को बलिदानी दिवस के रुप में मना रही थी । इस साल पहली बार जनयुद्ध दिवस मनाने जा रही है ।

