Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में कमला अभियानी बिक्रम यादव को मिलेगा जल प्रहरी सम्मान

 
बिक्रम यादव

काठमांडू, 27 मार्च 022। नेपाल के कमला अभियान के संयोजक श्री बिक्रम यादव को भारत सरकार द्वारा जल प्रहरी सम्मान के लिए चयनीत किया गया है । यह सम्मान 30 मार्च 2022 को दिल्ली में प्रदान किया जाएगा । हिमालिनी को प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल से कमला बचाओ अभियानी श्री बिक्रम यादव को भारतीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा सम्मानित किया जाएगा ।

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जल आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया है । इस दिशा में वर्ष 2022 में जल प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन सरकारटेल.कम तथा भारत सरकार के जल शक्ति मन्त्रालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है । इस अवसर पर भरत में जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे अभियंता को सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि रहेंगे ।

यह भी पढें   बंग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगिर

नेपाल में कमला बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। ईसके संयोजक श्री बिक्रम यादव जी के नेतृत्व मे कमला के उदगम स्थान चुरे जंगल से बचाव अभियान सुरु किया गया। बिक्रम यादव इस अभियान के माध्यम से सरकार और समाज दोनो के ध्यान को आकर्षित करते हुए इस नदी को सांस्कृतिक रूप में लिया है।

कमला बचाओ अभियान के संयोजक श्री बिक्रम यादव का मानना है की कमला नदी को मिथिलांचल का गंगा कहा जाता है। इसलिए कमला को मां के रुप में यहां के लोग मानते हैं। उनका कहना है की नदी जो हमे और हमारे समाज को भरण पोषण करता है,वह हमारी माता है और हम उसे अपने मां के रुप में मानते हैं।

यह भी पढें   सचिवों की बैठक में , १० महत्वपूर्ण निर्णय

विक्रम यादव को कमला नदी पर कई कार्य करने हेतु पुरस्कृत भी किया गया है। जैसे स्वामी विवेकानन्द ग्लोबल अवार्ड, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड, अंतरराष्ट्रीय गांधी पर्यावरण योद्धा सम्मान, भारत नेपाल फ्रेंडशिप अवार्ड जैसे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संस्था के तरफ़ से कई अवार्ड से सम्मानित हुए हैं।

बिक्रम यादव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com