Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने की नेपाली अंदाज में शादी

 

आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो ने उनके फैन्स को हैरानी में डाल दिया है. आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में दोनों नेपाली अंदाज में शादी करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ ही आम्रपाली दुबे ने एक इंस्टा रील भी शेयर की है, जिसमें वह निरहुआ दूल्हा बने हुए हैं और आम्रपाली दुल्हन, और रोमांटिक अंदाज में वीडियो बना रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा की इस सुपरहिट जोड़ी का यह अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढें   एमाले का निर्णय पूर्व राष्ट्रपति भण्डारी की मांग अनुसार दी जाएगी जिम्मेदारी

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘हमारी पहली रील.’ इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली पूरी तरह से सजी-धजी नजर आ रही हैं. फैन्स दोनों को जोड़ी नंबर वन बता जा रहे हैं. कुछ शानदार वीडिय बता रहे हैं तो कई उन्हें स्वीट कह रहा है. इस तरह वह एक बार फिर फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं.

यह भी पढें   श्री रामानंद वैष्णव मंडल जयपुर ने जनकपुरधाम में मनाया श्री सीताराम विवाह महोत्सव

वैसे भी आम्रपाली दुबे और निरहुआ भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी हैं. दोनों ने एक साथ लगभग दो दर्जन फिल्में कर रखी हैं. उनका जब भी कोई गाना एक साथ सोशल मीडिया पर आता है तो धूम मचा जाते हैं. इस वीडियो को समझा जा सकता है कि वह फैन्स के लिए कुछ धमाकेदार लाने वाले हैं क्योंकि जाहिर तौर पर यह किसी म्यूजिक वीडियो या फिल्म की शूटिंग का वीडियो है. देखना यह है कि आने वाले दिनों में दोनों क्या धमाका करते हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *