Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र ने ७२ वाँ आइसीसीआर स्थापना दिवस मनाया

 

भारतीय राजदूतावास स्थित स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र ने इसी २०७८ चैत्र २६ गते काठमाडौं के नक्साल स्थित होटल मेरियट में ७२ वाँ भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद (आइसीसीआर) स्थापना दिवस मनाया । आइसीसीआर के पूर्व विद्यार्थियों के बीच मित्रता को अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य के साथ ही हाल जारी India @75  आजादी के अमृत महोत्सव के ही एक हिस्से के रुप में इस  कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।
राजनीतिज्ञ डा. शशांक कोइराला, प्रसिद्ध अभिनेत्री मनीषा कोइराला और नेपाल के आइसीसीआर के पूर्व विशिष्ट विद्यार्थियों की उपस्थिति में नियोग उप–प्रमुख श्रीमती नामग्य खम्पा ने उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।

यह भी पढें   देउवा दम्पत्ति का अनुरोध हम जाँच में सहयोग करेंगे गिरफ्तारी वारंट जारी ना करें


इस अवसर में  नेपाल के आइसीसीआर के दो प्रतिष्ठित पूर्व छात्र–काठमाडौं विश्वविद्यालय के उपकुलपति डा. भोला थापा और नेपाल क्लियरिङ्ग हाउस के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत श्री निलेश प्रधान ने  भारत में अध्ययन  करते समय का अनुभव सुनाया ।

बहुचर्चित अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी कार्यक्रम में अपने बाल्यकाल और भारत में प्रारम्भिक शिक्षाकाल का अनुभव शेयर किया । विश्वभर में स्थित आइसीसीआर के पूर्व विद्यार्थियों के अनुभव को संकलन कर भिडियो के द्वारा प्रस्तुत किया गया था ।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया था ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 जुन 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *