Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सार्वजनिक दुर्गा मंदिर से निकला कलश जोगबनी बाजार परिक्रमा के बाद वापस मंदिर पहुचा

 


माला मिश्रा बिराटनगर । रविवार को चैत्र नवरात्रि रामनवमी के शुभ अवसर पर विराटनगर के रानी स्थित ऐतिहासिक सर्वजनिक दुर्गा मंदिर पूजा पाठ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर गाजा बाजा के साथ विशाल कलश यात्रा निकाला गया जो रानी , बॉर्डर, जोगबनी बाजार परिक्रमा के बाद मंदिर परिसर पहुंचा । इस दौरान स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे । इस दौरान आस पास का माहौल भक्तिमय बना रहा । जय माता दी भजन समूह के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में झांकी , भजन कीर्तन , कुमारी कन्या पूजन ,भंडारा आदि का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम को सफल बनाने में जय माता दी भजन समूह रानी का नीतू ठाकुर , संध्या साह, गीता साह , सुनीता साह , मिना साह , पिंकी निरौला , राकेश ठाकुर , भगवान साह , रंजीत साह , सोनेलाल महतो , नवराज निरौला ,संजय साह सक्रिय दिखे । इस मौके पर अतिथि के रुप में नेपाली कांग्रेस प्रदेश सदस्य राजेश गुप्ता , भारत नेपाल मैत्री समाज जोगबनी का अध्यक्ष वरुण मिश्रा व अन्य लोग मौजूद थे । इस मौके पर रात 10 बजे तक भजन कीर्तन चलता रहा । बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली , पूर्व सांसद प्रतियाशी राजकुमार यादव सहित अन्य प्रबुद्धजन कार्यक्रम में पहुच माता का दर्शन किया ।

यह भी पढें   नेपाल में बालेन का उदयः एक परिवर्तन की शुरुआत : अंशुकुमारी झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *