Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे नेकाँ का आक्रमक प्रचार, निधि का घरदैलो कार्यक्रम

 

Bimalendra Nidhiकैलास दास,जनकपुर, कातिक १४ । धनुषा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर ३ का नेपाली काँग्रेस का उम्मेदवार विमलेन्द्र निधि ने धनुषा के घोड़घास मे गुरुवार घरदैलो कार्यक्रम किया है ।
उन्होने सैकडौं कार्यकर्ता के साथ घरघर मे जा कर मत माँगा था । इस अवसर पर उन्होने कहा कि काँग्रेस को मत देने से ही संविधान बन सकता है । अगर आज नेपाली काँग्रेस बहुत से जिता होता तो संविधान सभा विघटन नही करना पडता ।
उसी प्रकार धनुषा निर्वाचन क्षेत्र नं. ४ का नेपाली काँग्रेस का उम्मेदवार रामसरोज यादव के चुनावी सभा गुरुवार जनकपुर के जनक चौक पर सम्पन्न हुआ है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 13 जून 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

चुनावी सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होने कहा कि जनकपुर को गुण्डागर्दी से मुक्त कराने के लिए नेपाली काँग्रेस एक मात्र विकल्प है । एक वार अवसर देने के लिए सभी से आग्रह किया ।
धनुषा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर १ में भी चुनाव प्रचार सम्पन्न हुआ है । बलहा गोठ मे आयोजित क्षेत्रीय सभा मे वक्ताओं ने नेपाली काँग्रेस को जिताने के लिए सभी से आग्रह किया है ।ramsroj yadav
भोगेन्द्र पाठक की अध्यक्षता मे सम्पन्न उस सभा मे क्षेत्र नम्बर १ के उम्मेदवार दिनेश प्रसाद प्रसैला, समानुपातिक उम्मेदवार भोला पंजियार, सरस्वती चौधरी, मुक्ता यादव, महासमिति सदस्य राजेश्वर गोइत, विशेश्वर यादव, महाधिवेशन प्रतिनिधि अब्दुल वारी शेख, सुदेश चौधरी, दिलिप सहगल, राम पुकार साफी, राम उद्गार गोइत, अरविन्द यादव, गंगा नारयाण यादव, राम अशिष रोहिता सहित की सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *