Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजन मुक्ति समूह का एसटिएफ कमाण्डर दिपक गिफ्तार

 

DSC00173कैलास दास, जनकपुर, कात्र्तिक १६ गते । जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा राजनमुक्ति समूह का एसटिएफ कमाण्डर अजय मुक्ति उर्फ दिपककुमार सिंह को धनुषा प्रहरी ने गिफ्तार किया है ।
धनुषा और महोत्तरी मे करीब एक दर्जन से ज्यादा हत्या अपहरण जैसी घटना मे संलग्न दिपक को धनुषा प्रहरी ने शनिवार सुबह साढे पांच बजे सीमावर्ती धनुषा जिला के तुल्सीयाही जब्दी गाविस वडा नं. ७ से गिरफ्तार किया है । उनको भारत से नेपाल आते समय मे प्रहरी ने उन्हे गिरफ्तार किया जिल्ला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने जानकारी दी है ।
जिल्ला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने प्रेस कन्फ्रेस करके उन्हे सार्वजनिक कीया है । उन्होने कहा कि गोप्य सूचना के आधार पर उन्हे गिरफ्तार किया गया है ।
राजन मुक्ति समूह के नाम मे अधिकांश घटना मे सुटर के रुप मे दिपक संलग्न रहा है ।  जिल्ला प्रहरी कार्यालय धनुषा का प्रहरी उपरीक्षक उत्तमराज सुवेदी ने प्रेस कन्फ्रेन्स मे जानकारी दी है ।
महोत्तरी के बथनाहा ४ का रहने वाला वर्ष २९ के सिंह ने २०६५ साल अगहन ३० गते सुबह १० बजे आन्तरिक राजस्व कार्यालय के कर्मचारी कुमार निरौला को कार्यालय आगा गोली मार कर हत्या किया था । उसी प्रकार ०६५ साल पुस ३ गते सशस्त्र प्रहरी हवल्दार मंगल हरिजन को जनकपुर ४ स्थित सडक मे ही गोली मारकर हत्या किया था। २०६५ साल अगहन १९ गते इन्जिनियर कृष्ण कुमार मिश्र को जनकपुर के मुरली चौक मे गोली प्रहार कर घायल बनाया था । २०७० बैशाख ३ गते जनकपुर ४ स्थित अशोक सिन्हा के घर मे उपेन्द्र ओझा पर गोली प्रहार करने जैसी घटना मे संलग्न रहने की जानकारी प्रहरी उपरीक्षक सुवेदी ने दी है । DSC00177
वैसे ही महोत्तरी जिला मे २०७० आषाढ २ गते सुबह ६ बजे मनरा मे चाय की दुकान मे अन्धाधुन्ध गोली प्रहार कर तालिमरत सैनिक जवान विकास कुमार सिंह और शैलेन्द्र मंडल को घाइल किया था ।  २०७० अषाढ ५ गते दिन के ३ बजे मनरा गाविस के जंगहा पुल नजदीक मे अजय कुमार सिंह और उनकी श्रीमति सोनाम सिंह उपर गोली प्रहार किया था । २०७० साउन १० गते मधेशी जनअधिकार फोरम नेपाल के महोत्तरी स्थित कार्यालय मे गोली प्रहार कर सचिव प्रगाश साहको घाइल किया था ।
उसके साथ से ९ एमएम के एक पेस्तोल, उसमे प्रयोग होने वाला गोली २, म्याग्जीन एक, मोबाइल २ और लागु औषध स्पास्मो ५५ , डाइजीपाम ६ पिस, ट्रिका ५ पिस बरामद किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *