Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन : कोरोना की तीसरी लहर काबू में नहीं आ रही,कोरोना का कहर जारी

 

शंघाई, रायटर्स।

चीन में कोरोना (Coronavirus Cases in China) की तीसरी लहर काबू में नहीं आ रही है। सख्त प्रतिबंधों के बावजूद चीन में कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आ रहे हैं। चीन में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

सरकार ने बुधवार को बताया कि 12 अप्रैल को कोरोना के स्पर्शोन्मुख 25,141 नए मामले सामने आए हैं। जबकि लक्षण वाले 1189 मामले मिले हैं। एक ही दिन पहले स्पर्शोन्मुख मामले 22,348 थे।

यह भी पढें   बीरगंज में महारक्तदान शिविर आयोजित रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चीन की जीरो कोविड नीति की आलोचना हो रही है। हालांकि चीन सरकार ने इसका बचाव किया है। मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा, ‘चीन की जीरो कोविड नीति महामारी विरोधी प्रोटोकाल विज्ञान और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है।’ उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर बनाई गई नीतियां डब्ल्यूएचओ के सिद्धातों पर आधारित हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com